दातागंज में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
केशव गुप्ता
पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच, शराब के नशे में घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप
बदायूं। दातागंज कस्बे में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की चाची की शिकायत पर दातागंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम चार लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़िता के घर में घुस आए और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता की चाची दातागंज कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओमेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, राज गुप्ता और अनमोल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दातागंज कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com