उघैती में मैजिक वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम कार्तिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मैजिक वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के सिहोरी गांव निवासी कार्तिक पुत्र राजू अपनी मां अंशु दीक्षित के साथ ननिहाल ईखखेड़ा गांव आया हुआ था। शुक्रवार रात गांव में जागरण का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए मां के साथ कार्तिक भी आया था।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे कार्तिक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे बचाने के प्रयास में मैजिक चालक का वाहन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। मैजिक की चपेट में आने से कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पांच वर्षीय मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com