बदायूं में हर शुक्रवार जरूरतमंदों को कराया जाता है भरपेट भोजन, रजत सपड़ा के सहयोग से सम्पन्न हुआ भंडारा
बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा, श्री रघुनाथ जी मंदिर की ओर से परमार्थ और सेवा भावना के साथ पिछले कई वर्षों से प्रत्येक शुक्रवार जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
इसी सेवा श्रृंखला के अंतर्गत आज शुक्रवार को भंडारे का आयोजन रजत सपड़ा जी के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया गया।
सभा का यह निरंतर सेवा प्रयास समाज में मानवता, प्रेम और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत कर रहा है।
सभा की ओर से अपील की गई है कि जो भी व्यक्ति अपनी खुशी के अवसर पर अथवा अपने प्रियजन की स्मृति में जरूरतमंदों को एक समय का भरपेट भोजन कराना चाहते हैं, वे इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं।
संपर्क करें: श्री सुनील दत्त मक्कड़ जी (पंजाब गारमेंट्स)
मोबाइल: 9412488757
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com