12:19 pm Friday , 13 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सीजन का पहला घना कोहरा, सुबह 8 बजे तक छाई रही धुंध

।

उझानी बदांयू 13 नवंबर।

नगर सहित देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। सुबह घरों से निकले लोगों को चारों तरफ धुंध नजर आई। सड़कें कोहरे की चादर में ढकी रहीं। दूर तक दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब 8 बजे तक कोहरा छाया रहा।

कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ गई। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए, जबकि चाय की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। उझानी, कछला, सहसवान रोड, बदायूं रोड और आसपास के इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिला। हालांकि, 8 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटा और धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली।

शुक्रवार सुबह घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर कुछ दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

किसानों का कहना है कि कोहरा और ठंड गेहूं के साथ सब्जियों की फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इससे फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं, वाहन चालकों ने कोहरे के दौरान सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत बताई।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है। इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होने की संभावना है। लोगों को सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.