7:03 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

18 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना

18 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना, सौंपा ज्ञापन

बदायूं। फार्मासिस्ट संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के समाधान और 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी और महामंत्री शिवम रस्तोगी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद फार्मासिस्टों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी के पद को सहायक निदेशक फार्मेसी करने तथा फार्मासिस्टों की शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप सेवा नियमावली में संशोधन की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने फार्मासिस्ट संवर्ग के विभिन्न पदों पर 4600 से 8700 रुपये तक ग्रेड पे निर्धारित करने, चीफ फार्मासिस्ट का ग्रेड पे 5400 रुपये करने तथा फार्मासिस्टों को मिलने वाले प्रभार भत्ते को 75 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी रखी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को उनका उचित लाभ मिल सके। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सभी 18 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.