जहांगीराबाद में सड़क पर जलभराव से परेशानी
सहसवान: नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में सड़क पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में पिंटू के घर से गजराम और रघुनाथ के घर तक पूरी सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे आम जनमानस खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायती पत्र पर पिंटू, कल्लू, अनीश, धर्मपाल, गंगादयाल, रोहित आदि के हस्ताक्षर हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com