7:04 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी -बाल दिवस पर 24 जरूरतमंद छात्राओं को मिली निःशुल्क स्कूल ड्रेस, खिले चेहरे

उझानी -बाल दिवस पर 24 जरूरतमंद छात्राओं को मिली निःशुल्क स्कूल ड्रेस, खिले चेहरे।

उझानी बदांयू 13 नवंबर।

बाल दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन की ओर से अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज, उझानी में सेवा एवं सहयोग की सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर विद्यालय की 24 जरूरतमंद छात्राओं को संस्था की कोषाध्यक्ष फरहत परवीन द्वारा निःशुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की गई।

ड्रेस पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके मन में आत्मसम्मान और समानता की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मो. मिन्हाज आलम खान, राशिद खान एवं अयास अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या वीरू सिंह के साथ वसीम खानम, नीलम एवं मीनाक्षी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन शिक्षा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है।

बाल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.