8:28 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

विद्युत चोरी पर अंकुश के लिए प्रवर्तन दल प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण, बदायूं सहित 4 जिलों की टीम को मिला प्रशस्ति पत्र सम्मान

बदायूं / लखनऊ,
अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, शक्ति भवन लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13/11/2026 को शक्ति भवन लखनऊ में प्रवर्तन दल प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता डॉ. आर. के. स्वर्णकार द्वारा प्रवर्तन दल प्रभारियों को विद्युत चोरी की रोकथाम, धारा 63x BNSS के अन्तर्गत FIR पंजीकरण, साक्ष्य संकलन, बॉडी वॉर्न कैमरा के उपयोग, SOP के अनुपालन तथा RMS पोर्टल पर कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

इसी कार्यक्रम में अधिक संख्या में बड़ी विद्युत चोरी पकड़ने एवं उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, गोंडा एवं बदायूं जनपद के प्रवर्तन दल प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद बदायूं से शमशाद अली, प्रभारी निरीक्षक, प्रवर्तन दल, जनपद बदायूं मय विजिलेंस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रवर्तन दल, जनपद बदायूं ने लगातार बड़ी विद्युत चोरी के मामलों का खुलासा कर विभाग को बड़ी सफलता दिलाई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता विनोद कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता कुलदीप सिंह राजपूत, जितेन्द्र पाल सिंह, अशोक कुमार एवं मोनिका यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान को और अधिक तेज किया जाए तथा नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस सम्मान से जनपद बदायूं का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। जनपदवासियों एवं विभाग के अधिकारियों ने शमशाद अली एवं उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.