7:40 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे व्रती।

लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे व्रती।

15 नवंबर को शाम 5:26 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य, 16 नवंबर को सुबह 6:36 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पारण।

उझानी-बदायूँ 12 नवंबर ।

लोक आस्था का महापर्व छठ इस बार 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे।

उझानी-बदायूँ सहित पूरे जिले में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। कछला गंगा घाट की सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है।

13 नवंबर, नहाय-खाय – ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण शर्मा ने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान और घर की सफाई के बाद सात्विक भोजन किया जाता है।

14 नवंबर को खरना होगा। व्रती खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू करेंगे।

15 नवंबर की शाम 5:26 बजे व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

अगले दिन 16 नवंबर को सुबह 6:36 बजे के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे।

मान्यता है कि सूर्य उपासना से संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली आती है। यही वजह है कि छठ को सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है।

भले ही बदांयू जिले में छठ को कम संख्या में मनाया जाता है फिर भी हर वर्ष श्रृद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए कछला गंगा घाट के किनारे छठ घाट बनाए जा रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से घाटों पर साफ-सफाई, लाइट और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.