12:39 pm Friday , 13 November 2026
BREAKING NEWS

मुकईया पुल से 30 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो, चालक गंभीर

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया के निकट बने पुल पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकलवाकर बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बिल्सी क्षेत्र के गांव पिंडोल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र वीरेंद्र टेंपो में सवारियां बैठाकर बिल्सी से मुजरिया जा रहे थे। इसी दौरान मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास स्थित पुल पर टेंपो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए और चालक प्रमोद समेत तीन लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार थे। अन्य सवारियां निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए चली गईं, जबकि चालक प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी बिल्सी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.