7:40 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

कुलगाम आतंकी हमला: घायल CRPF जवानों से मिले LG मनोज सिन्हा, आतंकियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जम्मू-कश्मीर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंचकर कुलगाम आतंकी हमले में घायल CRPF हेड कांस्टेबल सोनबीर सिंह का हाल जाना। उन्होंने जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, घायल कांस्टेबल राकेश दास और शांतनु चंद्र की हालत स्थिर बताई गई है। LG ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार आतंकियों को खोजकर सजा दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.