8:06 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

राणा शुगर मिल के बावट गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कार्य शुरू, किसानों में खुशी की लहर

कुंवरगांव संवाददाता

कुंवरगांव। राणा शुगर मिल करीमगंज शाहाबाद के गन्ना क्रय केंद्र बावट पर बृहस्पतिवार को पेराई सत्र 2026-27 के तहत गन्ने की तौल का शुभारंभ विधि-विधान और हवन-पूजन के साथ किया गया। मिल के कैन मैनेजर त्रिभुवन गंगवार, बदायूं के जोन इंचार्ज तेजपाल सिंह पटेल और क्रय केंद्र इंचार्ज मुनीश शाक्य ने संयुक्त रूप से पूजन कर तौल कार्य शुरू कराया। क्रय केंद्र पर तौल शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है। गांव के नजदीक क्रय केंद्र की सुविधा मिलने से किसानों को गन्ना लाने में राहत मिलेगी और अब किसान अपनी फसल की छुलाई व ढुलाई की तैयारी में जुट गए हैं।

इस दौरान अतिथियों ने किसानों को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। चीनी मिल और गन्ना विभाग की ओर से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जमुना सिंह प्रधान, बेच सिंह उर्फ रूम सिंह, पूर्व प्रधान आचार्य जगराव सिंह पटेल, पूर्व प्रधान पति लाल बहादुर सिंह, अनिल उर्फ बंटू सिंह, सचिन पटेल, प्रमोद उर्फ पप्पू भैया, संतोष सिंह, हरनाम सिंह, गुड्डू यादव, राकेश यादव, अतुल कुमार, प्रशांत कुमार और राहुल पटेल सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। सभी ने नए पेराई सत्र में किसानों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.