7:40 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

उधारी के रुपये मांगना पड़ा भारी, तीन लोगों ने लात-घूंसों और ईंट से पीटकर किया घायल

उझानी- के गद्दी टोला निवासी 26 वर्षीय फरमान पर बहादुरगंज में हुआ हमला, पुलिस ने CHC में कराया मेडिकल, जांच शुरू।

उझानी (बदायूँ) 11 नवंबर ।

कस्बा उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी 26 वर्षीय युवक को उधारी के रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर तीन लोगों ने उसे लात-घूंसों और ईंट से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गद्दी टोला निवासी फरमान 27 पुत्र असलम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बहादुरगंज मोहल्ले में एक व्यक्ति के ऊपर उसके उधारी के रुपये हैं। बुधवार को जब वह अपने उधारी के रुपये मांगने गया, तो वह व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा।

आरोप है कि बात बढ़ने पर उस व्यक्ति सहित तीन लोगों ने मिलकर फरमान पर हमला कर दिया। तीनों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और ईंट मारकर घायल कर दिया। मारपीट में फरमान को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल फरमान ने उझानी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घायल फरमान का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।

उझानी पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कस्बे में इस मारपीट की घटना को लेकर चर्चा है। लोगों का कहना है कि उधारी के रुपये को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं, जो कई बार हिंसक रूप ले लेते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.