7:53 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

बिसौली। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
बुधवार को बहनों ने सुबह से ही पूजा की थाली सजाकर अपने भाइयों का तिलक किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। ​पर्व को लेकर बाजारों में भी सुबह से ही अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। मिठाइयों की दुकानों और उपहार केंद्रों पर खरीदारों की खासी भीड़ जुटी रही। त्योहार के चलते आवागमन के मार्गों पर भी रौनक बनी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल नजर आया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.