8:06 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

एक बार फिर गौ माता की सेवा में आगे आया विराट विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

एक बार फिर गौ माता की सेवा में आगे आया विराट बजरंग दल, सड़क किनारे मृत पड़े बछड़े का विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

कड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी बछड़े की मौत, सूचना मिलते ही पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर निभाया मानवता का धर्म।

बदायूं। गौ माता की सेवा और बेजुबान पशुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विराट बजरंग दल की टीम एक बार फिर सराहनीय कार्य के लिए सामने आई। कड़ा मार्ग पर बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय के बछड़े की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सुबह जब संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली तो विराट बजरंग दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सड़क किनारे पड़े मृत बछड़े को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने के लिए जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बछड़े को विधि-विधानपूर्वक दफनाया।

इस सराहनीय कार्य में पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग से यह कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विराट बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। संगठन हमेशा गौ माता एवं अन्य बेजुबान पशुओं की सेवा और सहायता के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

मौके पर मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी:

– गोल्डी गुप्ता – जिला अध्यक्ष, विराट बजरंग दल
– डॉ. हरिओम शाक्य – मंडल मंत्री, करणी सेना
– सुमित सक्सेना – मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करणी सेना
– अमित यादव
– बाबा हरिदास

विराट बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव की क्षेत्र में सराहना हो रही है। संगठन ने एक बार फिर संदेश दिया कि बेजुबान पशुओं की सेवा ही सच्ची मानवता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.