सहसवान: कोतवाली पुलिस ने भैंसों को भर कर ले जा रही डीसीएम को पकड़ लिया। वाहन और चालक को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरु कर दी है।
बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक डीसीएम में भैंसों को भर कर ले जाया जा रहा है। कोतवाल नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बदायूं मेरठ हाईवे पर शहबाजपुर पुलिस चौकी के पास वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन में भरी 26 भैंसें बरामद कीं। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरु कर दी। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन और पशुओं को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com