12:19 pm Friday , 13 November 2026
BREAKING NEWS

गोली मारने का आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं में 10 नवंबर की शाम एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र के गांव सीतापुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव बेहटा जबीं निवासी दीपक दीक्षित ने अपने भाई अनमोल दीक्षित को गोली मारने के आरोप में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र माहेश्वरी को सीतापुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.