12:36 pm Friday , 13 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में बृहस्पतिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर चोटें आई हैं। मोहल्ला संख्या आठ निवासी आसिफ पुत्र साकिर ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में युसुफ पुत्र शाकिर, गुड्डू पुत्र इशाक निवासी गांव बैन, फैजल और आसिफ घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.