9:00 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

बावट में खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

बावट में खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

भाले से हमले का आरोप, युवक की आंख में आई चोट; पुलिस ने चार आरोपियों का शांतिभंग में किया चालान

कुंवर गांव बदांयू । थाना क्षेत्र के गांव बावट में खेत से निकलने के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सोमवार सुबह शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में जुगेंद्र की आंख में चोट आई है। वहीं, उसके पिता पर भाले से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

बताया जाता है कि खेत से निकलने को लेकर जुगेंद्र और घनश्याम के बीच कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान जुगेंद्र के पिता पर भाले से हमला किया गया, जबकि जुगेंद्र की आंख में भी चोट लग गई। घटना के बाद जुगेंद्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मामले में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गांव बावट निवासी घनश्याम पुत्र गदन सिंह, झब्बू पुत्र द्वारिका सिंह, दुर्वेश सिंह पुत्र जगदीश सिंह और पहलादी सिंह पुत्र जगदीश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.