*बदायूं।* समाजवादी पार्टी के बदायूं के सांसद माननीय श्री आदित्य यादव जी 4 एवं 5 नवंबर 2026 को बदायूं और संभल जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे जनपद संभल की गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिजौड़ा मढ़ी में आयोजित पीडीए महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक गुन्नौर विधायक माननीय रामखिलाड़ी सिंह यादव हैं। इसके बाद शाम 7 बजे बदायूं के डायमंड मैरिज लॉन में वरिष्ठ सपा नेता श्री फखरे अहमद शोबी के भतीजे के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित दावत-ए-वलीमा समारोह में शामिल होंगे।
दिनांक 5 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 9 बजे बदायूं स्थित अपने निज निवास डीएम रोड, सिविल लाइंस पर जनता दरबार में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 12 बजे बिसौली विधानसभा क्षेत्र में प्रिंस पैलेस, पिंदारा रोड पर आयोजित समाजवादी पार्टी बिसौली की मासिक बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाम 4 बजे विधानसभा क्षेत्र बदायूं के सोई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर संत सेवा आश्रम में आयोजित श्री मारुतिनंदन महायज्ञ, रासलीला एवं श्रीरामलीला के दर्शन करेंगे। सायं 5 बजे नगर पालिका परिषद बदायूं में डोर-टू-डोर योजना का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक माननीय आबिद रजा हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com