5:48 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में भगवान महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न………..

सहसवान में भगवान महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, मनमोहक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा में कोतवाली पुलिस रही मुस्तैद

सहसवान (बदायूं)। नगर में भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन के साथ किया गया।

हवन पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो अकबराबाद चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज मोहल्ला , नवादा, बाजार विल्सनगंज तहसील गेट होते हुए मोहल्ला नीची नीनोहर में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते भर नगर के लोगों ने फूल-मालाओं से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। झांकियों में शामिल कलाकारों को आकाश वाल्मीकि द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।

इस अवसर पर अब्दुल फरीद खां, आदर्श सक्सेना, अतुल कुमार सोनी, मौर्य, हाजी अली, सलमान हैदर नकवी, शाकिर अली, शिवदेव सहित नगर के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

शोभायात्रा का आयोजन सुनील वालाराम की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सचिन उर्फ किन्नी, बाबू वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, राजीव कुमार, अजय कुमार, हर्षित, नीरज उत्तम वाल्मीकि, सोनू कुमार, शिवा सोना, विनेश वाल्मीकि व एहसान आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.