8:42 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

कछला वृद्ध आश्रम में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को किया नमन।

कछला, बदायूं 31 अक्टूबर।

शनिवार 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर नवजीवन वृद्ध आश्रम कछला में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक डीआरडीए बदायूं सत्येंद्र सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री मीनाक्षी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उपस्थित सभी वृद्धजनों को सरदार पटेल के जीवन परिचय और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के उपरांत सभी वृद्धजनों को फल-मिठाई आदि का वितरण किया गया।

सभी वृद्धजनों ने देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर महराम सिंह बदायूं एवं आश्रम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।जानकारी वृद्ध आश्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार ने दी।

कछला से गोपी तोमर की रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.