बिल्सी। नगर की गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। वनवास समाप्त होने और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंच पर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान माता सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ विराजमान रहे। राज्याभिषेक का दृश्य देखकर रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वाष्र्णेय, आदित्य माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल, मनीष असावा, गगन राठी आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com