4:31 am Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बदायूं बस स्टैंड के पास लगेगा आतिशबाजी बाजार

बिल्सी। दीपावली पर्व पर तीन दिन को नगर में लगने वाले अस्थाई आतिशबाजी बाजार के लिए प्रशासन ने स्थान चिन्हित कर लिया है। इस बार आतिशबाजी की दुकानें बदायूं स्टैंड के पास मोहल्ला संख्या छह स्थित खाली मैदान में लगाई जाएंगी। एसडीएम गौरव आर्य ने बताया कि आतिशबाजी बाजार के लिए नगर में तीन अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्थलों का जायजा लिया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बदायूं बस स्टैंड के पास स्थित खाली मैदान को उपयुक्त मानते हुए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। दुकानदारों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले एसडीएम गौरव आर्य, सीओ आलोक सिद्धू और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने तीन स्थानों का निरीक्षण किया था। अब इसी मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.