


कछला, बदायूं 31 अक्टूबर।
नगर पंचायत कछला में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर एक बड़ी पहल की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया चौहान ने घर-घर जाकर कूड़ेदान वितरित कराए।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक घर को दो कूड़ेदान दिए गए हैं – एक सूखे कचरे के लिए और एक गीले कचरे के लिए। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग ही कूड़ेदान में डालें और कहीं भी गंदगी न करें। जो भी कचरा हो, उसे कूड़ेदान में ही डालें।
उन्होंने बताया कि प्रातः काल सुबह-सुबह ही नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी घर-घर पहुंचेगी और कर्मचारियों द्वारा कूड़ेदान से कूड़ा निकालकर ले जाया जाएगा। इससे नगर में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आएगी।
चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत 5000 कूड़ेदान वितरित किए जाने हैं। इसका उद्देश्य कछला नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। लोगों से अपील की गई है कि नगर पंचायत का सहयोग करें और स्वच्छता बनाए रखें।
कछला से गोपी तोमर की रिपोर्ट।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com