बिल्सी रामलीला महोत्सव में आज शाम हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा रामलीला मैदान।
बिल्सी, बदायूं 31 अक्टूबर।
रामलीला कमेटी के रामलीला महोत्सव में शनिवार शाम रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दहन के बाद लोगों ने रावण की अस्थियां बटोरना शुरू कर दिया।
कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। शाम को रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में दर्शकों की संख्या बढ़ गई। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी रावण दहन का नजारा देखा।
रावण के पुतले में लगी आतिशबाजी के बीच मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। लोगों ने आग की लपटों और आतिशबाजी के नजारे अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किए।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।
कार्यक्रम में मेला कमेटी के अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, डॉक्टर श्री कृष्ण गुप्ता समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com