8:43 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

खैरी गांव में बन रही नई पुलिस चौकी का कोतवाल ने किया निरीक्षण, तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश।


बिल्सी, बदायूं 31 अक्टूबर।

बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में बन रही नई पुलिस चौकी का शनिवार को बिल्सी कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और मौके पर काम कर रहे मजदूरों व ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि खैरी में चौकी बनने से इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षा मिलेगी। खैरी के आसपास नगला डल्लू, नगला फतेह, बरनी, ढकपुरा, अगोल और कुदरनी समेत कई गांव लगते हैं।

उन्होंने बताया कि चौकी बनने के बाद इन गांवों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जा सकेगी। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। इससे इलाके में अपराधियों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया कि बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चौकी बनने से सड़क हादसों के दौरान भी पुलिस जल्दी मौके पर पहुंच सकेगी, जिससे घायलों को समय पर मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.