लखनऊ: राजधानी में डेंगू के 24 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अलीगंज में सबसे ज्यादा 8 मरीज मिले हैं, जबकि इंदिरानगर में 6 और टूडियागंज में 3 मरीज सामने आए हैं।
इसके अलावा चिनहट और सिल्वर जुबली में 2-2, जबकि चंदरनगर, गोसाईगंज और एनके रोड में 1-1 मरीज मिला है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कूलर, पानी की टंकियों और बर्तनों में पानी जमा न होने देने की अपील की है। साथ ही बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लेने की हिदायत दी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com