1:11 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

रेलवे का बड़ा फैसला! रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद

नई दिल्ली: यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को नियम का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

यह कदम चार्जिंग के दौरान पावर बैंक से धुआं निकलने और धमाके की घटना के बाद उठाया गया है। निर्देश के अनुसार, ऑनबोर्ड स्टाफ तय समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद करेगा। अधिकारियों को औचक निरीक्षण और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.