12:53 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ रची पति की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

गाजियाबाद: जिले के वसुंधरा सेक्टर-1 में पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी प्रिया शर्मा ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी प्रताप सिंह के साथ मिलकर पति शशांक कंथरिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे जागृति RWA सोसायटी की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के घर से निकलने के दौरान जिम ट्रेनर घर में घुसा और शशांक पर चाकू से कई वार कर दिए। शोर सुनकर पड़ोसियों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल शशांक को यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.