12:51 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

प्रतापगढ़ से साइबर ठगी के 53 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में 5 अरब की ठगी का आरोप

प्रतापगढ़, यूपी: देशभर में करीब 5 अरब रुपये की साइबर ठगी के मामले में प्रतापगढ़ से 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुंडा, रानीगंज और प्रतापगढ़ देहात क्षेत्र से आरोपियों को पकड़ा है।

आरोप है कि साइबर ठग किसान सम्मान निधि और KYC अपडेट के नाम पर फोन करके लोगों को झांसे में लेते थे। इसके अलावा बेरोजगार लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर और किराए पर खाते लेकर ठगी का नेटवर्क चलाया जाता था। मामले में अलग-अलग थानों में केस दर्ज थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.