लखनऊ: प्रदेश में चक्रवात के संभावित प्रभाव और खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 28 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
सीएम ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फसलों और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा खराब मौसम के दौरान जनहानि रोकने के लिए मुस्तैद रहने को कहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com