श्रावस्ती, यूपी: जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा कला गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि ससुर ने अपनी 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि बहू इंजेक्शन लगवाने के लिए मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ससुर ने कथित तौर पर हथियार से हमला कर दिया। घटना में गर्भवती महिला की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com