1:11 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

गाजियाबाद में पति की हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी और जिम ट्रेनर प्रेमी गिरफ्तार

गाजियाबाद: मेरठ के नीले ड्रम कांड के बाद अब गाजियाबाद में पति पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला करीब आठ महीने से जिम जा रही थी। इसी दौरान उसकी जिम ट्रेनर से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे।

आरोप है कि पति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह फ्लैट बदलने की योजना बना रहा था। इसी बीच 25 अक्टूबर को दोनों ने कथित तौर पर पति पर हमला कराने की साजिश रची।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.