12:55 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सजेगा कला और प्रतिभा का महाकुंभ: S.S.K पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘NAVYORA’ 5 नवंबर को

उझानी में सजेगा कला और प्रतिभा का महाकुंभ: S.S.K पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘NAVYORA’ 5 नवंबर को।

उझानी बदांयू 26 अक्टूबर।

लंबे इंतजार के बाद अब फिर मंच जीवंत होने जा रहा है। सपनों को उड़ान देने के संकल्प के साथ स्थापित एस.एस.के. पब्लिक स्कूल, अपने स्थापना वर्ष 2018 से लेकर अब तक की सबसे भव्य प्रस्तुति लेकर आ रहा है। विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘NAVYORA – Annual Function’ आगामी 5 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से भगवान दास पैलेस में आयोजित होगा।

कला, संस्कृति और उत्कृष्टता का संगम होगा NAVYORA
विद्यालय के मेनेजर अनुभव शर्मा ने बताया कि इस बार का विषय है- Celebrating Art, Talent & Excellence’ रखा गया है इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगीत, नृत्य, भंगड़ा, सितार वादन और अभिनय की झलकियां बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा का उत्सव होगा।

विद्यालय की डायरेक्टर अंबिका शर्मा और प्रिंसिपल शैलेंद्र राणा के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से इस महोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। उनका कहना है कि ‘Where Dreams Take Flight’ के ध्येय वाक्य को इस बार मंच पर सच होते देखा जाएगा।

ये होंगी मुख्य आकर्षण-
मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति,सुरमयी संगीत प्रस्तुति
छात्र-छात्राओं की अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन।
कला, संस्कृति और उत्कृष्टता का भव्य उत्सव।

विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और नगरवासियों से इस यादगार शाम का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। उनका दावा है, इस बार का NAVYORA उझानी में एक नया इतिहास रचेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.