

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत बरेली के ग्राम बलिया में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर द्वारा पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य कामना की गई संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया विश्व पुलिया दिवस पर जागरुक करते हुए बताया पोलियो पर लगभग काबू पाया जा चुका है इस वर्ष 1926 में हम एक साथ पोलियो का अंत करेंगे जिसमें सबके सहयोग की जरूरत है बच्चों को पोलियो जैसी घातक बीमारी से बचाना और वैश्विक स्तर पर पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक रहे एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बच अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने भारत में पल्स पोलियो की शुरुआत 1995 में हुई थी जिसके तहत 0से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाती है अब ग्रामीण क्षेत्र में रहे बचे पल्स पोलियो बीमारी के शिकार मरीज को भी पोलियो मुक्त कराई जाने के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं पोलियो मुक्त करने में संस्थान का पूरा सहयोग है और रहेगा राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए समय पर पोलियो की खुराक पिलाना बेहद आवश्यक है।
“दो बूंद जिंदगी की” केवल एक नारा नहीं, बल्कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण विषय है। जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता से ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाया जा सकता है। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों में सहयोग करना चाहिए।
दोनों पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और किसी भी बच्चे को पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहने दें। संस्थान का
संदेश: हर बच्चा स्वस्थ, हर बचपन सुरक्षित—पोलियो मुक्त भारत हम सबका संकल्प है पल्स पोलियो दिवस पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे. आर गुप्ता, रामकिशोर आदि बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com