युवा दिलों की धड़कन, सेवा भाव के प्रतीक: भाजपा नेता शंकर गुप्ता ‘रुद्र’ को जन्मदिन पर BDN INDIA NEWS परिवार की ओर से अशेष शुभकामनाएं।
उझानी बदायूँ 25 अक्टूबर ।
नगर के प्रमुख व्यवसायी, भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान नेता एवं नगरपालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी रहे, हर दिल अजीज युवा नेता शंकर गुप्ता ‘रुद्र’ के जन्मदिन पर BDN INDIA NEWS परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
शंकर गुप्ता रुद्र सिर्फ एक नाम नहीं, एक मुस्कुराती हुई सोच हैं। जिनके चेहरे पर हर वक्त मुस्कान, बोली में मिठास और दिल में सबके लिए अपनापन रहता है। धीर-गंभीर, मिलनसार और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के धनी रुद्र जी, नगर के सुख-दुख में सबसे पहले खड़े नजर आते हैं। चाहे किसी गरीब की मदद हो, किसी सामाजिक कार्य में सहयोग हो या युवाओं को सही दिशा दिखाने की बात हो, शंकर गुप्ता हमेशा आगे रहते हैं।
व्यापार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी अपनी सेवाभाव और कर्मठता से युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। पूर्व में नगरपालिका परिषद प्रत्याशी के रूप में उन्होंने जो जनसंपर्क और विकास का विजन रखा, वह आज भी लोगों के दिलों में है।
आज उनके जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर BDN INDIA NEWS परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे उन्हें सपरिवार सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। वे इसी तरह हंसते-मुस्कुराते हुए नगर की सेवा करते रहें और बुलंदियों को छूते रहें।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com