5:58 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

UPSSSC PET परीक्षा-2026 को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी बदायूँ अलर्ट,

UPSSSC PET परीक्षा-2026 को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी बदायूँ अलर्ट, सभी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ, 25 अक्टूबर 2026। जनपद बदायूँ में UPSSSC PET परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.