5:04 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत के सरेली मोड़ पर भीषण हादसा! बाइक और आर्टिगा की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर कटा, दो गंभीर घायल

उसहैत के सरेली मोड़ पर भीषण हादसा! बाइक और आर्टिगा की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर कटा, दो गंभीर घायल

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में सरेली मोड़ के पास बाइक और आर्टिगा कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार का पैर कट गया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़िया हरदो पट्टी निवासी नरेश कश्यप पुत्र रामलाल, अनिल पुत्र लड़ते और अमित बाइक से उसहैत बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरेली मोड़ के पास उनकी बाइक की आर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर कट गया, जबकि दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सरेली मोड़ पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.