4:57 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में किसान की पशुशाला से पांच मवेशी गायब, कीमत तीन लाख से अधिक

बिल्सी में किसान की पशुशाला से पांच मवेशी गायब, कीमत तीन लाख से अधिक।

बिल्सी, बदायूं 25 अक्टूबर ।

नगर के मोहल्ला नंबर एक में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रहने वाले किसान दिनेश यादव की पशुशाला से रात के समय पांच मवेशी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। काफी तलाश के बाद भी मवेशियों का पता नहीं चला तो किसान ने बिल्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

किसान दिनेश यादव के मुताबिक गायब हुए पांचों मवेशियों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। अचानक मवेशियों के गायब होने से वह परेशान है। उन्होंने पुलिस से मवेशियों का पता लगाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

किसान की शिकायत पर बिल्सी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा इंचार्ज सचिन कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.