7:04 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने अभियान चलाया

​बिसौली। नगर में बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने शिकंजा कसते हुए बड़ा अभियान चलाया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है, वहीं अवैध कटिया डालकर बिजली जलाने वालों की नींद उड़ गई है।
​रविवार को एसडीओ विकास राजपूत के नेतृत्व में टीम ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 85 कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और बिजली चोरी करने वाले 43 उपभोक्ताओं के कनेक्शन तुरंत काट दिए गए। इसके साथ ही, विभाग ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर ही रिकवरी करते हुए साढ़े तीन लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया। ​इस दौरान एसडीओ विकास राजपूत ने दो टूक चेतावनी दी है कि जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करेंगे या अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करेंगे, उनके खिलाफ आगे और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जेई दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.