


बदायूं में वोटर लिस्ट के सत्यापन में जुटे कांग्रेसी, 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारी तेज
बदायूं, 24 अक्टूबर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की बूथवार मतदाता सूची के सत्यापन का निर्णय लिया है। फिलहाल दातागंज विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन का कार्य जारी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूचियों की जांच और जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली में बदायूं से सैकड़ों कांग्रेसियों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, दीपक मिश्रा, जिला महासचिव सलीम अंसारी, आलोक सिंह, अकरम खान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com