


बदायूँ में 16वें दिन भी जारी रहा भाकियू (चढ़ूनी) का धरना, प्रशासन की अनदेखी पर भूख हड़ताल की चेतावनी।
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले और जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में मालवीय आवास गृह पर चल रहा धरना-प्रदर्शन आज 16वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। इस प्रदर्शन में नई सराय मोहल्ले के स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
प्रमुख माँगें और गंभीर समस्याएं
धरना स्थल पर वक्ताओं ने क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया:
जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होना: नई सराय क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय के पास आम रास्ते और नाले को कथित तौर पर बंद किए जाने से गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अतिक्रमण हटाना: सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों और अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाने की मांग की गई है।
भूमि विवाद और धोखाधड़ी: जिला महासचिव वीयुसु दास ने अपने संबोधन में कहा प्रेमवती बेसहारा अबला महिला न्याय की आस में काफी समय से धरने पर डटी हुई है ग्राम जैनुइया के भूमि विवाद और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
भूख हड़ताल की चेतावनी और गांधीवादी रुख आंदोलन को और तेज करते हुए भाकियू (चढ़ूनी) नेता राशिद अब्बासी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे बहुत जल्द भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
शुरुआती दिनों से ही स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस गंभीर मामले पर कोई ठोस ध्यान न दिए जाने से प्रदर्शनकारियों में नाराजगी साफ देखी जा सकती है। हालांकि, इसके बावजूद किसानों और नागरिकों ने अपने आंदोलन को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से जारी रखा है।
प्रशासन यदि समय रहते इन मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है। घरने पर सामिल रहे, राशिद, भगवान दास, बीयीशुदास, छेदा लाल, शरीफ अब्बासी, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, शिव दयाल, हरिश चरन, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com