10:04 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: जरीफनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बदायूं: जरीफनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

रसूलपुर कलां गांव से पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश

बदायूं, 24 अक्टूबर 2026। जनपद बदायूं में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जरीफनगर पुलिस ने दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 177/26, धारा 191(2), 126(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 109(1) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त श्यौराज पुत्र चन्द्रकेश, निवासी ग्राम रसूलपुर कलां, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को ग्राम रसूलपुर कलां से जरीफनगर की ओर करीब 50 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना जरीफनगर पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.