

उझानी में प्रेम का उत्सव: समाजसेवी अरुण अग्रवाल व सभासद जया अग्रवाल के दांपत्य की स्वर्णिम वर्षगांठ पर बधाइयों का सैलाब।
उझानी (बदायूं) 24 अक्टूबर ।
प्रेम, समर्पण और विश्वास के अटूट बंधन की मिसाल बने उझानी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अरुण अग्रवाल और नगरपालिका परिषद की कर्मठ, जुझारू एवं लोकप्रिय सभासद जया अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ इस बार किसी उत्सव से कम नहीं रही।
शनिवार की सुबह जैसे ही इस सुनहरे दिन की पहली किरण फूटी, अग्रवाल निवास पर शुभचिंतकों के आने का क्रम शुरू हो गया, जो देर सुबह तक अनवरत जारी रहा। शहर के कोने-कोने से परिचित, व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और वार्ड की जनता अपने हाथों में स्नेह का प्रतीक – कहीं स्वादिष्ट केक, कहीं महकता गुलदस्ता तो कहीं प्रेम भरा उपहार लेकर पहुंची और इस आदर्श दंपति के सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
पूरा वातावरण हर्षोल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। परिवार के सदस्यों ने बड़ी आत्मीयता के साथ सभी आगंतुकों का स्वागत किया। भाई सचिन अग्रवाल बंटी नगर अध्यक्ष भाजपा, पुत्र शिव अग्रवाल ,इंजी.रजत गुप्ता ने एक विशेष फोटो फ्रेम भेंट किया, जिसमें उनके जीवन के हसीन लम्हों को संजोया गया था, और फिर पूरे परिवार ने एक साथ केक काटकर इस अविस्मरणीय क्षण को यादगार बना दिया।
अरुण अग्रवाल सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उझानी में निस्वार्थ सेवा का पर्याय हैं। हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहना उनका स्वभाव है। वहीं जया अग्रवाल एक सभासद के रूप में अपने वार्ड की हर गली, हर समस्या को अपनी समझती हैं और उसके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। इन दोनों का साथ, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम है।
नगर के एक वरिष्ठ नागरिक ने भावुक होते हुए कहा, अरुण जी और जया जी का दांपत्य जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। सात फेरों के साथ शुरू हुआ इनका सफर आज भी उसी प्रेम और सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।
बीडीएन इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से भी इस युगल जोड़ी को वैवाहिक वर्षगांठ की हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि शुभकामनाएं। ईश्वर इनके जीवन को सदा खुशियों, उत्तम स्वास्थ्य और अटूट प्रेम से भरा रखे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com