

बिल्सी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज।
बिल्सी, बदायूं 23 अक्टूबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे गांव अंबियापुर निवासी एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी पुलिस ने आरोपी दुर्गेश उर्फ नीरेश पुत्र कुंवरपाल निवासी अंबियापुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com