1:44 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक एमएलसी चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09 प्रतिशत मतदान

शिक्षक एमएलसी चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09 प्रतिशत मतदान

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान जारी रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 24.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बरेली-मुरादाबाद खंड 38.16 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रहा। गोरखपुर-फैजाबाद खंड में 36.07 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 34.71 प्रतिशत और मेरठ खंड में 32.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 26.70 प्रतिशत तथा लखनऊ खंड में 16.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मेरठ खंड में 18.12 प्रतिशत, आगरा खंड में 18.05 प्रतिशत, लखनऊ खंड में 15.73 प्रतिशत और वाराणसी खंड में 15.08 प्रतिशत मतदान हुआ। इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड में सबसे कम 13.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान प्रतिशत के आंकड़े दोपहर 12 बजे तक के हैं। इसके बाद मतदान की स्थिति में बदलाव संभव है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जारी आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर मतदान की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.