8:36 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना

फैजाबाद/अयोध्या, 22 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य तथा सांसद मा. धर्मेन्द्र यादव आज कस्बा पडरंगा मंडी, जनपद फैजाबाद (अयोध्या) स्थित श्री विपिन यादव के आवास पर पहुंचे।

मा. धर्मेन्द्र यादव ने श्री विपिन यादव (निजी सचिव, मा. धर्मेन्द्र यादव) के पिता स्व. दानबहादुर यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जय सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, सपा), नन्द किशोर यादव (पूर्व सांसद, आजमगढ़), अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां (पूर्व विधायक), मोहम्मद अली, विनोद लोधी, डॉ. पुष्कर यादव, बलराम यादव (जिला पंचायत सदस्य), अनूप सिंह, आनंद कुमार रावत, राजेश यादव, इरफान अहमद, फूलचंद, सरवन यादव, हरिश्चंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.