4:55 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रमोद सागर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

उसावां में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रमोद सागर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

केशव गुप्ता

प्रशासन के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की
उसावां/अकबरपुर। उसावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर-अकबरपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 3 निवासी 45 वर्षीय प्रमोद सागर पुत्र परमेश्वरी नारायण गुप्ता की दुकानों पर निर्माण कार्य के दौरान 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के परिजनों ने नारायण गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने मांग की है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच कराई जाए। यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना से जुड़े तथ्यों के सामने आने का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.