8:45 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड बिंदु इशिका सिंघानिया ने बरेली स्थित नेकपुर ललिता माई मंदिर में कन्याओं का विधिवत पूजन कर हलवा,चना, दही जलेबी पुडीयों का प्रतिभुज कराया

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बरेली स्थित नेकपुर ललिता माई मंदिर में कन्याओं का विधिवत पूजन कर हलवा,चना, दही जलेबी पुडीयों का प्रतिभुज कराया प्रसाद वितरित कर कन्याओं को दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने संदेशित करते हुए कहा कन्या पूजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या संरक्षण महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का मेरा प्रयास है बेटियां समाज और देश की गौरव है स शिक्षा सम्मान और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच होना सभी के लिए जरूरी है बालिकाओं को हम आज नवमी के दिन देवियों के रूप में पूछते हैं महिलाओं को महाशक्ति के रूप में भारत की संस्कृति में सम्मान है उनके साथ अत्याचार, खराब व्यवहार, एवं गंदी सोच रखने वाले उन राक्षसों का दंडित एवं वध करने के लिए यह कन्या वैभव महिला महिषासुर मर्दिनी, दुर्गा एवं महाकाली का रूप धारण करती हैं कन्याओं का कन्यादान, मां बहन बेटी के उपकार और जीवन संगिनी से ही पुरुषों का जीवन शान सौगात से सफल होता है भारत सरकार एवं राज्य सरकारी प्रत्येक महिला को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने को निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल नें भी बाल कन्याओं का नवदुर्गा मां भगवती के रूप में तिलक, फल, फूल, प्रसाद से पूजन कर कन्याओं का सम्मान किया कन्या पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल सही तमाम कन्या एवं भक्तगण मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.